गौतम अडाणी (Gautam Adani) के लिए बजट का दिन कुछ खास अनुकूल नहीं रहा। अडाणी इंटरप्राइजेज का FPO एक दिन पहले ही बंद हो गया था। शुरुआती रिपोर्टें बहुत उत्साहजनक थीं। कंपनी अपनी सफलता का जश्न मना रही थी। हिंडनबर्ग लड़ाई लड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित था।
लेकिन इधर मोदी सरकार ने बजट पेश किया और दूसरी तरफ Adani इंटरप्राइजेज के शेयर में 26.70 की गिरावट आई। अमेरिकी एजेंसी क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट ने आग में घी डालने का काम किया। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अमेरिकी क्रेडिट एजेंसी की रिपोर्ट अडानी ग्रुप के लिए घातक साबित हुई.
Adani के शेयर में गिरावट से दलाल स्ट्रीट हिला
Adani के शेयर में इस गिरावट से दलाल स्ट्रीट भी हिल गया. अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में गिरावट अडानी समूह के लिए एक बड़ा झटका है। शाम होते-होते अडानी ग्रुप की बोर्ड मीटिंग हुई और तय हुआ कि FPO को वापस लिया जाएगा. निवेशकों का पैसा वापस होगा।
समूह का कहना है कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सच्चाई को स्वीकार कर उसे नकारें. मौजूदा समय में दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में भी Gautam Adani बुरी तरह पिछड़ गए हैं। वह अब सबसे अमीर एशियाई या भारतीय नहीं हैं। मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
अंबानी पिछले साल अप्रैल में Adani से पिछड़ गए थे। एक सप्ताह पहले फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहे Adani बुधवार को 15वें स्थान पर खिसक गए। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है।
अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को निराधार बताया है।फोर्ब्स के अनुसार, अंबानी 83.7 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अपनी सूची में 9वें स्थान पर हैं। अदाणी की संपत्ति में पिछले साल 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। लेकिन पिछले एक हफ्ते में उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है।
वह वर्तमान में 75.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक अरबपतियों की सूची में 15वें स्थान पर हैं। पिछले एक हफ्ते में अदाणी समूह की कंपनियों को 90 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।
Union Budget के दिन सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी फिसला
बजट के दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार की तेजी के बाद दोनों प्रमुख सूचकांक मुनाफावसूली के साथ मिलेजुले बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 158.18 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,708.08 अंक पर बंद हुआ।
बजट भाषण के समय सेंसेक्स 1,223.54 अंक तक चढ़ गया था, लेकिन बाद में बिकवाली के कारण इसका अधिकांश लाभ छोड़ दिया। वहीं एनएसई के सूचकांक निफ्टी में 45.85 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी (Nifty) 17616.30 नंबर के लेवल पर क्लोज हुआ।
आईटीसी में सबसे ज्यादा 2.61 फीसदी की तेजी रही। टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 5.65% तक की गिरावट आई.
जरूर पढ़े: Budget 2023: अब पहचान पत्र के रूप में उपयोग किया जाएगा PAN Card, KYC के लिए A की अनिवार्यता समाप्त