Amazing Fact: दुनिया में ऐसे कई जगह, द्वीप और देश हैं, जिनके बारे में जानकर आप बहुत सोचने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं दुनिया में ऐसे कई रहस्य हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता ही नहीं है। इसके साथ ही इतिहास में भी कई चीजों का जिक्र किया गया है, जो कई हैरान करने वाले राज बताते हैं।
देखा जाए तो दुनिया में भी कई तरह के प्राणी हैं, जिनका रहन सहन अलग-अलग तरह का है। इसी के साथ देश में कई ऐसी जगह का खाना-पीना अलग है। वहीं कई ऐसे देश हैं जो गर्म रहते हैं तो कई ऐसे देश हैं जो ठंडे रहते हैं। कुछ देशों में खाने के सही चीजें नहीं मिलती हैं।
वहीं कुछ देश हैं जहां पर लोग पेड़ पौधों पर निर्भर रहते हैं तो वहीं कुछ देश हैं जहां के लोग जीव-जंतुओ पर निर्भर रहते हैं। हालांकि इन चीजों को देखकर हैरानी भी होती है।
Amazing Fact: नहीं है नदी, तालाब, झील और झरना
वहीं आज हम आपको एक खास बात के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद पहले कभी सुना नहीं होगा और न ही कहीं पढ़ा होगा। दरअसल आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नदी, तालाब, झील और झरना नहीं है।
यहां के लोग पीने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल करते हैं। यानी यहां के लोग पानी पीने के लिए समुद्र के पानी पर आश्रित रहते हैं। आपको बता दें कि यह देश सऊदी अरब है। इस देश में कोई भी नदी, तालाब, झील और झरना नहीं है। वैसे सऊदी अरब तेल के लिए काफी जाना जाता है।
यह देश तेल बेचकर काफी ज्यादा कमाई करता है। पर अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा समुद्र के खारे पानी को पीने लायक बनाने में खर्च पड़ जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके प्रोसेस में करीब रोजाना 105 लाख रियाल खर्च होते हैं।
बता दें कि सऊदी डिसालिनेशन तकनीक के जरिए रोजाना समुद्र के 40.36 लाख क्यूबिक मीटर पानी से नमक को अलग कर पीने लायक बनाता है। वैसे ये बात जानकर आपको आश्चर्य जरूर हुआ होगा।
इस देश में मिला नाजियों के छिपाए खजाने का सुराग, सामने आया एक नक्शा
Healthy Aata For Diabetes: मधुमेह रोगी इस खास आटे का करें सेवन, जो ब्लड शुगर लेवल हमेशा रखता हैं कम