उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में Virat Kohli और Anushka Sharma ने की भस्म आरती और जलाभिषेक- देखें वीडियो

Virat Kohli

उज्जैन। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। शनिवार को देश के फेमस कपल का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, जिसमें उन्हें मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बाबा महाकालेश्वर मंदिर में देखा गया।

अनुष्का गुलाबी साड़ी में बेहद सुंदर दिखाई दे रही थीं, वह अपने पति Virat Kohli के साथ ‘भस्म आरती’ समारोह में देखी गईं, जो सुबह 4 से 5:30 के बीच ब्रह्म मुहूर्त के दौरान की जाती है। Virat Kohli और Anushka Sharma ने वहां जलाभिषेक भी किया।

पूजा करने के बाद विराट और अनुष्का ने कुछ समय मंदिर में भी बिताया। इससे पहले, विराट और अनुष्का आध्यात्मिक सैर के लिए ऋषिकेश गए थे, जहां उन्होंने स्वामी दयानंद गिरि आश्रम का दौरा किया था। आश्रम में प्रार्थना करते जोड़े की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं।

हाल ही में, विराट कोहली ने मातृत्व के लिए त्याग करने के लिए अनुष्का की सराहना की थी। आरसीबी के साथ हुए एक पोडकास्ट के दौरान Virat Kohli ने कहा था, ‘पिछले 2 वर्षों में हमारे साथ जिस तरह से चीजें हुई हैं, वह बेहद अलग अनुभव था। हमारी एक बेटी विरुष्का है और बीते कुछ समय में अनुष्का ने एक मां के रूप में जो त्याग किए हैं, वह बेहद ही सराहनीय हैं।

उन्हें देखकर मुझे महसूस हुआ कि जो उनके साथ समस्याए हुई हैं उनके सामने मेरी समस्याए कुछ भी नहीं हैं, जहां तक ​​उम्मीदों का प्रश्न है, जैसे आप हैं आपका परिवार आपको उसी रूप में प्यार करता हैं तो आप कोई उम्मीद नहीं करते हैं क्योंकि यह तो एक बुनियादी ज़रूरत होती हैं।

पिछले साल दिसंबर में अनुष्का शर्मा ने अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की घोषणा की थी। वह इस स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए मशहूर भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार अदा करेगी।

जरूर पढ़े: मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.5°C खरगोन में, चिकित्सकों ने दी ये अहम सलाह, जानें 10 दिनों का तापमान

अब 8 मिनट में मिलेगी पुलिस सहायता, मोबाइल से सीधे हाथ में मिलेगा खाना

पिछला लेखअब 8 मिनट में मिलेगी पुलिस सहायता, मोबाइल से सीधे हाथ में मिलेगा खाना
अगला लेखभूकंप के झटकों से हिली मध्य भारत की धरती, लोगों में फैली दहशत
ध्रुववाणीन्यूज़डॉटकॉम एक हिंदी न्यूज वेबसाइट हैं जिसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी। यह जिला खरगोन के बड़वाह से प्रकाशित मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक हैं। हमारी टीम प्रति-दिन मध्य प्रदेश, देश और दुनिया की ताज़ा खबरें हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है। समाचारों के अलावा हम नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, तकनीकी आदि से जुड़ी जानकारियां भी वेबसाइट पर अपडेट करते हैं, जिससे पाठको को उनके रुचि के अनुसार सभी प्रकार की जानकारी मिलती रहे। हमारा उद्देश्य हैं जनता को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक करना, साथ ही दुनिया भर के हिंदी भाषी लोगों तक हिंदी मे सही जानकारी उपलब्ध कराना भी है। हम पिछले पिछले 3 से वर्षो से ध्रुववाणी न्यूज़ के माध्यम से अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।