Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा दुनिया के मशहूर पैगम्बरों में से एक हैं। सालों पहले की उनकी कई भविष्यवाणियां अब तक सच हुई हैं। चाहे वह अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के बराक ओबामा के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी हो या कोरोना महामारी की भविष्यवाणी हो या अमेरिका पर 9/11 का आतंकी हमले की भविष्यवाणी।
इतना ही नहीं, वर्ष 2022 में बाबा वेंगा की 2 भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया समेत एशियाई देशों में खतरनाक बाढ़ की भविष्यवाणी शामिल है। साल 2022 के बाद Baba Vanga ने साल 2023 के लिए भी कुछ खतरनाक भविष्यवाणियां की हैं।
क्या सच होगी साल 2023 की Baba Vanga की भविष्यवाणी?
वर्ष 2022 में Baba Vanga द्वारा की गई भविष्यवाणियां सच साबित होने के बाद से लोगों के मन में यह डर बना हुआ है कि क्या उनकी भविष्यवाणियां वर्ष 2023 में भी सच साबित होंगी। इसके साथ ही लोगों के मन में यह जानने की भी उत्सुकता है कि बाबा वेंगा ने वर्ष 2023 के लिए क्या भविष्यवाणियां की हैं।
क्या बदलेगी पृथ्वी की गति?
वर्ष 2023 के लिए Baba Vanga द्वारा की गई भविष्यवाणियों में से 2 भविष्यवाणियां सबसे खतरनाक हैं। इनमें से एक तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी है और दूसरी पृथ्वी की गति में बदलाव की भविष्यवाणी है।
Baba Vanga की भविष्यवाणियों की मानें तो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है और इसमें जैविक हथियारों यानी परमाणु बमों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2023 में सबसे बड़ी खगोलीय घटना घटेगी और पृथ्वी की कक्षा बदल जाएगी। इस घटना के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और इससे धरती पर कई खतरनाक बदलाव भी होंगे।
भारत के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2022 में दुनिया में तापमान में कमी आएगी, जिससे टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा. खाने की तलाश में टिड्डियां भारत पर आक्रमण करेंगी। टिड्डियों के हमले से फसलों को भारी नुकसान होगा। इससे भारत में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और देश में भूखमरी की आशंका है
कौन हैं बाबा वेंगा?
1911 में जन्मे बाबा वेंगा ने बचपन में एक तूफान की चपेट मे आकर अपनी आंखें खो दी थी। इसके बाद उन्होंने कई भविष्यवाणियां कीं और वे समय-समय पर सच भी साबित हुईं। वैसे तो बाबा वेंगा का वैदिक ज्योतिष से कोई संबंध नहीं है, लेकिन नए साल की शुरुआत से पहले ही एक बार फिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सुर्खियों में आ गई हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य धारणाओं और सूचनाओं पर आधारित है। Dhruvvani न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
जरूर देखें: इंडिया पोस्ट ने 12वीं पास के लिए निकाली बंपर भर्ती, 100 रुपये का आवेदन शुल्क, 81,100 रुपये तक मिलेगी सैलरी
कैंसर के खतरे को कम करता है ये कुकिंग ऑयल, होते हैं और भी कई चमत्कारी फायदे
Nokia का बेहद सस्ता और धाकड़ 5G स्मार्टफोन, इतनी कम कीमत में मिल रहे हैं शानदार फीचर्स