Different Fathers of Twins: अमूमन कोई भी महिला जब भी जुड़वां बच्चों को जन्म देती है तो उसके माता पिता एक ही होते हैं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया, जिसके बारे में सुनकर आपको हैरानी होगी। आप यह वाक्या सुनकर दातों तले उंगलियां दबा लेंगे।
वैसे ये तो हम सभी जानते हैं जुड़वां बच्चे अक्सर एक जैसे दिखते हैं। इसके पीछे की वजह उनका एक डीएनए (DNA) होना। वैसे आज हम जिस खबर के बारे में बात करने जा रहे हैं, ऐसा आपने आज तक जल्दी सुना नहीं होगा। दरअसल एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उन दोनों बच्चों के पिता एक नहीं बल्कि अलग-अलग हैं। शायद आपको यह सुनकर विस्वास न हो रहा हो, लेकिन यही सच है।
कैसे हुए Different Fathers of Twins
बता दें एक 19 साल की नवयुवती ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और जब उन दोनों बच्चों का डीएनए (DNA) कराया गया तो उन दोनों बच्चों के पिता अलग पाए गए। बता दूं कि इस युवती ने दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए थे। यही वजह है कि दोनों बच्चों का डीएनए अलग-अलग है। वैसे दो अलग-अलग पुरुषों से एक साथ गर्भवती होने की घटना काफी दुर्लभ है।
आपको बता दें कि यह मामला पुर्तगाल के गोयस राज्य है। जिस युवती ने जुड़वां बच्चों को जन्म उसने बताया कि जब बच्चे 8 महीने के थे तो उनका डीएनए टेस्ट करवाया गया, जिसमें पता चला कि दोनों के बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। उस युवती ने बताया उन्होंने उसी दिन दूसरे शख्स के साथ भी संबंध बनाए थे। यानी एक ही दिन अलग-अलग समय पर दो लोगों के संबंध बनाए थे। यही वजह है कि दोनों के पिता अलग-अलग हैं।
वहीं जब दूसरे शख्स के बच्चे का डीएनए मैच करवाया गया तो सही पाया गया। इस युवती ने कहा कि रिजल्ट देखकर वह खुद हैरान हो गई और उसे यह अंदाजा नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। युवती के अनुसार दोनों बच्चे दिखने में एक जैसे ही हैं।
दुनियाभर में ऐसे हैं 20 मामले
बता दें कि बर्थ सर्टिफिकेट में एक ही शख्स को बच्चों का पिता दिखाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर में अभी तक ऐसे 20 मामले सामने आ चुके हैं जहां पर जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। विज्ञान की भाषा में इसे हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन (Heteroparental Superfecundation) कहा जाता है।
कैसे हुए जुड़वां बच्चो के पिता अलग-अलग
डॉक्टर का कहना है कि जब महिला के एग (egg) अलग-अलग पुरुषों से फर्टिलाइज हो जाते हैं और उनका जेनेटिक मटीरियल मां का होता है लेकिन प्लेसेंटा अलग होती हैं, तब ऐसी प्रेगनेंसी होती है। युवती की देख-रेख कर रहे डॉक्टर का कहना है कि ये प्रेगनेंसी बिल्कुल नॉर्मल है और दोनों ही बच्चे स्वस्थ पैदा हुए हैं।
जरूर पढ़ें- यहां लगता है दूल्हों का मेला, लड़कों के इन अंगों की जाँच करके शादी करती हैं लड़कियां
जीवन में एक बार जरूर घूमकर आए ये देश, यहां की सुंदरता देखकर नहीं भरेगा मन, होंगे पूरे पैसे वसूल