इस जगह हर किसी के पास है खुद का Airplane और उसी से जाते हैं चाय-नाश्ता करने, जानें कहां है ये अनोखा गांव?

Airplane

जब हवाई जहाज (Airplane) आसमान से गुजरता है तो बच्चे उसे देखने के लिए घर से बाहर निकल आते हैं। दरअसल, हवाई जहाज हमारे देश में सभी के लिए एक बहुत ही अनोखा वाहन है। देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है, जो आज तक प्लेन में भी नहीं बैठा है।

इसलिए यहां Airplane में सफर करना बेहद खराब माना जाता है। ऐसे में अगर कोई Airplane खरीदता है तो यह बहुत बड़ी बात है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां हवाई जहाज से सफर करना इतना आम है कि लोगों के पास खुद का हवाई जहाज है।

जी हां, आपको शायद यकीन न हो लेकिन दुनिया के एक गांव में ज्यादातर लोगों के पास Airplane है। यहां लोग अपना रोजमर्रा का काम प्लेन से ही करते हैं और प्लेन घर के बाहर कारों की तरह खड़े रहते हैं। यहां हर घर के बाहर Airplane खड़े रहते हैं। यहां प्लेन लाना कार लाने जैसा है।

इसलिए यहां बने घरों को भी इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि इनमें प्लेन को आसानी से पार्क किया जा सके। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस गांव का माहौल कैसा होगा, क्योंकि जिस सड़क पर कारें चलती हैं उस पर प्लेन चलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस गांव से जुड़ी कुछ खास बातें।

आधे से ज्यादा घरों में हैंगर बनाए जाते हैं

स्प्रूस क्रीक फ्लोरिडा में स्थित एक गांव है। इस गांव को रेजिडेंशियल एयरपार्क भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां करीब 5,000 लोग रहते हैं और 1,300 घर हैं। इस गांव में करीब 700 घरों में हैंगर हैं। जिस जगह पर प्लेन खड़ा होता है उसे हैंगर कहते हैं।

यहां लोग कारों के लिए गैरेज बनाने के बजाय अपने घरों में हैंगर बनाते हैं और उनके प्लेन वहां खड़े रहते हैं। प्लेन के टेक ऑफ करने के लिए गांव से कुछ ही दूरी पर रनवे है।

लोग चाय-नाश्ता करने के लिए Airplane से भी जाते हैं

दरअसल, गांव में रहने वाले ज्यादातर लोग प्रोफेशनल पायलट हैं। इसलिए प्लेन होना आम बात है। इसके अलावा गांव में डॉक्टर, वकील आदि हैं। इन लोगों को प्लेन रखने का भी शौक होता है। यहां के लोग प्लेन के इतने दीवाने हैं कि हर शनिवार सुबह रनवे पर जमा होकर लोकल एयरपोर्ट जाते हैं और वहां चाय-नाश्ता करते हैं। ये लोग इसे सैटरडे मॉर्निंग गग्गल कहते हैं।

कई जगहों पर लोगों को प्लेन रखना पड़ रहा है

हालाँकि, अमेरिका में स्प्रूस क्रीक एक-मात्र ऐसी जगह नहीं है जहाँ Airplane होना आम बात है। अमेरिका के एरिजोना, कोलोराडो, फ्लोरिडा, टेक्सास, वाशिंगटन और कैलिफोर्निया में भी कई ऐसे गांव या समुदाय हैं, जहां लोगों के पास अपने खुद के प्लेन हैं। यहां 600 से अधिक फ्लाई-इन समुदाय हैं, जिनमें से स्प्रूस क्रीक सबसे बड़ा फ्लाई-इन समुदाय है।

जरूर पढ़े: श्रीराम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुबह 10 बजे तक बम से उड़ाने का बताया समय

नितिन गडकरी ने दी सलाह, कोल्ड ड्रिंक की जगह पीना चाहिए दूध, जानिए क्यों कहा ऐसा?

Madhya-Pradesh: सरकारी गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए मिला रहे थे धूल-रेत, वीडियो के वायरल होते ही 6 लोगों पर FIR दर्ज

पिछला लेखसिद्धार्थ और कियारा की शादी की डेट बदली, अब 6 फरवरी को नहीं…यहां देखिए नया अपडेट
अगला लेखबेटा जब तू U19 क्रिकेट खेल रहा था ना, तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने Virat Kohli के साथ अपनी झड़प का खुलासा कर मचाई सनसनी
ध्रुववाणीन्यूज़डॉटकॉम एक हिंदी न्यूज वेबसाइट हैं जिसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी। यह जिला खरगोन के बड़वाह से प्रकाशित मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक हैं। हमारी टीम प्रति-दिन मध्य प्रदेश, देश और दुनिया की ताज़ा खबरें हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है। समाचारों के अलावा हम नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, तकनीकी आदि से जुड़ी जानकारियां भी वेबसाइट पर अपडेट करते हैं, जिससे पाठको को उनके रुचि के अनुसार सभी प्रकार की जानकारी मिलती रहे। हमारा उद्देश्य हैं जनता को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक करना, साथ ही दुनिया भर के हिंदी भाषी लोगों तक हिंदी मे सही जानकारी उपलब्ध कराना भी है। हम पिछले पिछले 3 से वर्षो से ध्रुववाणी न्यूज़ के माध्यम से अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।