Relationship Tips: हर रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। प्यार और विश्वास पर टिका रिश्ता लंबे समय तक चलता है। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि कुछ लोगों के रिश्ते लंबे समय तक नहीं चलते हैं। कुछ ही दिनों में लड़ाई-झगड़े और ब्रेकअप तक की नौबत आ जाती है। ऐसा अक्सर लड़कों में देखा जाता है कि उनके रिलेशनशिप ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहते हैं।
दरअसल कई बार रिश्ता लड़कों की कुछ आदतों के कारण टूट जाता है। अगर आप समय रहते इनमें सुधार नहीं करते हैं तो आपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलेगा। आइए जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं जिनके कारण रिश्ता टूट जाता है।
स्पेस ना देना:Relationship Tips
अक्सर देखा जाता है कि लड़के रिलेशनशिप में आने के बाद चाहते हैं कि उनकी पार्टनर सिर्फ उन्हीं के साथ बार करे। वो पार्टनर से रोक टोक करते हैं कि वि किसी और से बात न करे। एक तरह से वो अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस नहीं देते हैं। यह सबा कुछ कई बार रिलेशनशिप के टूटने की वजह बन जाती है।
हर बात पर गुस्सा करना
लड़कों की हर बात पर गुस्सा करने की आदत से भी रिश्ता टूट जाता है। दरअसल हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उनकी केयर करे, लेकिन जब वह हर जगह हर छोटी बात पर गुस्सा करने लगता है तो ऐसे में लड़कियां रिश्ते में रहने से मना कर देती हैं।
शक करना
किसी रिश्ते की बुनियाद ही भरोसे पर टिकी होती है, लेकिन अगर रिश्ते में शक पनप जाए तो ऐसा रिश्ता लंबा नहीं चलता है। दरअसल कई बार लड़के लड़की के जरा सी देर होने या फोन न उठाने पर शक करने लगते हैं और उनसे कई तरह के सवाल करने लगते है। ऐसे में लड़कियों बुरा लगता है कि उनका पार्टनर उनपर भरोसा नहीं करता है, जिससे रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है।
सॉरी न बोलने की आदत
अगर दो लोगों में लड़ाई होती है और कोई एक भी सॉरी बोलता है तो सब कुछ पहले जैसे हो जाता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लड़के अपनी गलती नहीं मानते हैं और सॉरी नहीं बोलते हैं तो ऐसे में रिश्ता बरकरार नहीं रहता है।
जरुर पढ़े:- अब बिना रसोई गैस के बनेगा भोजन… सरकार सब्सिडी के साथ बेच रही है ये खास चूल्हा
Bank Privatization: सरकार का बड़ा फैसला अब SBI को छोड़ सारे सरकारी बैंक होंगे प्राइवेट, जानें सबकुछ
अब कार के शीशे गंदे होने पर कटेगा चालान? जानिए क्या है सरकर का ये नियम?
बस 1 से 2 घंटे करिए ये काम, घर बैठे रोजाना करेंगे 20 हजार रुपये तक की कमाई, देखें पूरी डिटेल