Honda CB750 Hornet: ऑटो बाजार में आए दिन नई बाइक लॉन्च की जा रही है। इनमें लो रेंज से लेकर हाई रेंज की बाइक शामिल हैं। इसी कड़ी में Honda ने अपनी धाकड़ बाइक होंडा सीबी 750 हॉर्नेट (Honda CB750 Hornet) बाजार में पेश की है। हालांकि इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने इस बाइक के आलावा अगले महीने कई और बाइक लॉन्च करने के बारे जानकारी दी है।
Honda CB750 Hornet की कीमत
बता दें कि कंपनी ने अभी सिर्फ इस बाइक के बारे में बताया है। इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बाइक की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से 6.5 लाख रुपये है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस बाइक को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 5.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत उतार सकती है।
होंडा सीबी 750 हॉर्नेट का इंजन और पावर
कंपनी ने इस बाइक में लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित 755 cc पैरेलल ट्विन इंजन लगाया है, जो 92 hp की अधिकतम पावर और 74.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।
ब्रेकिंग सिस्टम के तौर पर कंपनी ने इसके फ्रंट व्हील में ट्विन 296 एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में 240 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया है। इसी के साथ इसमें स्लिप असिस्ट क्लच और बाई डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर को जोड़ा गया है।
होंडा सीबी 750 हॉर्नेट के फीचर्स
कंपनी ने इस बाइक में फीचर्स के तौर पर हाइटेक और इलेक्ट्रिक फीचर्स दिए हैं। इसमें 5 इंच का टीएफटी कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक और व्हीली कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इस बाइक में 4 राइडिंग मोड दिए हैं, जिसमें स्टैंडर्ड, स्पोर्ट्स, रेन और यूजर शामिल हैं।
Honda CB750 Hornet बाइक के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार इसे दिवाली पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
दीवाली पर ट्रेक्टर खरीदने का मौका! सरकार देगी 50 फीसदी की सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं लाभ
ऐसी स्त्रियां पुरुषों को कभी नहीं होने देती हैं सफल, जीवन बना देती हैं नरक