2000 Rupee Note: आपने पिछली बार 2 हजार रुपये का नोट कब देखा था,शायद कुछ दिनों पहले ही नोट देखा होगा। अब जरा विचार कीजिए कि ऐसा क्या हुआ कि 2,000 के नोट गायब होते जा रहे हैं। अब सामने आ गई है। दरअसल बीते 3 साल से 2 हजार रुपये का नोट छापा नहीं गया है।
ऐसे में यह नोट सर्कुलेशन में नही है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक RTI के द्वारा इस बारे में सूचना मांगी गई है। इसके बाद इसका खुलासा हो गया है।
आपको बता दें कि सरकार के जरिए 8 नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों के सर्कुलेशन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद नए नोटों को जारी किया गया जिसमें 2 हजार रुपये के नोट भी शामिल थे।
3 साल में इतने छपे 2000 Rupee Note:
RTI के मुताबिक, साल 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान 2,000 रुपये का कोई नया नोट नही छपा गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2016-17 में 2,000 रुपये के 3,5429.91 करोड़ नोट छापे थे।
इसके बाद 2017 से 18 में काफी कम 1115.07 करोड़ नोट 2 हजार रुपये के नोट छपे, और 2018-19 में इसे और कम कर मात्र 466.90 करोड़ नोट छापे गए।
नकली नोटों में हुआ इजाफा:
NSRB के डाटा के अनुसार, देश में जब्त किए गए 2 हजार रुपये के नोटों की संख्या 2016 और 2020 के बीच 2,272 से बढ़कर 2,44,834 हो गई है। आंकडो़ं के अनुसार, साल 2016 में देश में पकड़े गए नकली 2 हजार रुपये के नोटों की टोटल संख्या 2,272 थी।
यह वर्ष 2017 में बढ़कर 74,898 हो गई है। इसके बाद साल 2018 में यह कम होकर 54,776 रह गई है। इसके बाद वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 90,566 और वर्ष 2020 में 2,44,834 नोट रहा है।
करीब 90 फीसदी निकले जाली नोट:
RBI ने 2015 में एक संख्या पैटर्न के साथ महात्मा गांधी सीरीज 2005 में सभी वर्ग में बैंक नोट जारी किए थे। विजिबल सिक्योरिटी फीचर के साथ आम जनका नकली नोट को असली से आसानी से अलग कर सकती है।
इसमें करीब 90 फीसदी से अधिक 2000 के नोट जाली पाए गए थे। और किसी भी सिक्योरिटी के साथ समझौता नही किया गया था। इन नोटों की सुरक्षा विशेषताओं की डिटेल आम जनता के लिए RBI की साइट पर दिया गया है।
RBI ने कहा कि बैंक जाली नोटों से बचाव करने के लिए कई उपायों पर बैंकों को अलग-अलग निर्देश जारी करता है। केंद्रीय बैंक नियमित रुप से बड़ी संख्या में नकदी का प्रबंधन करने वाले बैंकों और दूसरे कर्मचाारियों के लिए जाली नोटों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।
जरुर पढ़ें:- सर्दियों में ले आइए ये सोलर जनरेटर, बेधड़क चलाइये घर में सारी चीजें, बिजली का बिल आधा ही आएगा
भारतीय बाजार में उतरी Ultraviolette F77 Electric Bike, एक बार चार्ज करके चलेगी 307KM
महज 699 रुपये में मिल रहा है Vivo का तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, जल्दी करें मौका हाथ से न जानें दें