IMD Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों को बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिमी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि 02 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा,
जिसका असर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इस कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
आज के मौसम की बात करें तो मनाली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, कल यानी 1 फरवरी को मनाली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। वहीं, मनाली में कल आसमान साफ रहने के आसार हैं।
स्पीति की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 4 डिग्री रहा। कल यानी 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 5 डिग्री रहेगा। कल स्पीति में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 02 फरवरी को स्पीति में बर्फबारी हो सकती है।
IMD Weather Update: तापमान का क्या हैं ताज़ा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार 02 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। वहीं, इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में कल के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, कल उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्र में तेज पवन चलने की संभावना है।
बर्फ कब पड़ेगी
मौसम विभाग के अनुसार 02 से 04 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में 02 फरवरी तक तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा।
कोहरे पर क्या है अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 01 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम को घना कोहरा देखा जा सकता है. भारत की कैपिटल Delhi की बात करें तो यहां कल Minimum Temperature 9°C और Maximum Temperature 22°C रह सकता है. इसके साथ ही कल दिन में तेज हवाएं दिल्ली में परेशानी खड़ी कर सकती हैं।
बारिश को लेकर क्या अपडेट है?
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। हो सकती है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में हल्की बारिश हो सकती है। अगर पहाड़ों की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।