IMD Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने का असर पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। एक तरफ मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिली है तो दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. इसके साथ ही मौसम में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
आइए जानते हैं आज उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम। IMD के अनुसार, 23 और 24 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 24 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।
IMD Weather Update: ऐसी रहेगी UP के मौसम की दशा
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी ठंड से राहत मिली है। यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूप भी दिखाई देगी। हालांकि आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।
राजधानी दिल्ली मे तापमान मे होगी वृद्धि
दिल्ली के मौसम की बात करें तो भारतीय राजधानी में Temperature हर रोज बढ़ता ही जा रहा है. 22 जनवरी को दिल्ली के Temperature में 2°C की वृद्धि देखी जा सकती है. हालांकि आज सुबह आसमान में कोहरा छाया हुआ था और धूप अब हल्की-हल्की धूम निकलती दिखाई दे रही हैं।
राजधानी दिल्ली मे आज Minimum Temperature 8°C और Maximum Temperature 22°C बने रहने की संभावना है. Weather Department के अनुसार भारतीय गणतंत्र दिवस यानि कि 26 जनवरी 2023 तक हर रोज तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है.
इसके अलावा 22 जनवरी को Gilgit-Baltistan, Muzaffarabad, Ladakh और Jammu and Kashmir में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 से 27 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों को तेज कर देगा।
उस अवधि के दौरान व्यापक बारिश और हिमपात होगा। 24 और 25 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिकतम होगी। 23 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी MP के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।
जरूर पढ़े: Dhar Mp: भोजपर्व में जुटेंगे मालवा प्रांत के साहित्यकार एवं विचारक
नवग्रह मेला और पशु बाजार सनावद में लिया जा रहा अधिक शुल्क