Indian Railways Update: ट्रेन में रोजाना लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं। दरअसल सबसे आसान और सुरक्षित परिवहन का साधन है। इसी बीच रेलवे ने अपने लाखों-करोड़ों यात्रियों को काम की खबर दी। दरअसल रेलवे ने ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव किया है। इस बदलाव का असर सभी यात्रियों पर पड़ने वाला है। आइए इसके बारे में डिटेल में देखते हैं।
Indian Railways Update: रेलवे से मिली बड़ी जानकारी
दक्षिण पश्चिम रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक, कई ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया गया है। इसका असर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों होकर गुजरने वाली ट्रेन पर सीधा पड़ेगा। आइए कुछ ट्रेन के बारे में जानते हैं।
ट्रेन नंबर- 17302 DWR-MYS एक्सप्रेस- 21.05 बजे की जगह अब 22.10 पर रवाना होगी इसके अगले दिन 7.00 बजे की जगह 7.10 पर पहुंचेगी। यह नया समय 6 मार्च से लागू होगा।
ट्रेन नंबर- 12630 NZM-YPR संपर्कक्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 5.45 की जगह 5.25 पर यशवंतपुर पहुंचेगी। यह नया समय 8 मार्च से लागू होगा।
ट्रेन नंबर- 16590 MRJ-SBC एक्सप्रेस 23.59 की जगह 23.50 पर रवाना होगी। यह नया समय 6 मार्च से लागू होगा।
ट्रेन नंबर- 22686 CDG-YPR एक्सप्रेस अब सुबह 5.45 की जगह 5.25 पर यशवंतपुर पहुंचेगी। यह नया समय 4 मार्च से लागू होगा।
ट्रेन नंबर- 16542 PVR-YPR एक्सप्रेस अब सुबह 5.45 की जगह 5.25 पर यशवंतपुर पहुंचेगी। इसका नया समय 10 मार्च से लागू होगा।
हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) से जानकारी मिली है कि जिन ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव हो रहा है। अगर आपको ट्रेन के समय को लेकर कसी तरह की जानकारी चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करके आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी महिला का 2 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, जानें फिर क्या हुआ?
शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी महिला का 2 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, जानें फिर क्या हुआ?
जिले के 97 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 19567 विद्यार्थियों ने हिंदी का पर्चा हल किया