Generic Heating Element for Geyser: सर्दियों में गीजर के दाम तेजी से बढ़ने लगते हैं। यही वजह है कि कई बार हम चाहकर भी गीजर नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे आसान तरीके हैं जिनसे आप आसानी से पानी की बाल्टी को गीजर बना सकते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से पानी की बाल्टी का Geyser के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता हैं। आप इस डिवाइस को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। साथ ही इसे फिट करने के लिए आपको किसी इंजीनियर या इलेक्ट्रीशियन की जरूरत भी नहीं है।
इस डिवाइस से बाल्टी बन जाएगा Geyser
हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं उसका नाम है Generic Heating Element for Geyser। इसे फिट करने के लिए आपको सबसे पहले बाल्टी में डिवाइस के आकार का एक छेद करना होगा। ध्यान रखें, आपको हल्की बाल्टी नहीं लेनी है। क्योंकि अगर पानी ज्यादा गर्म होगा तो वह जल भी सकता है।
आप पेंट या तेल की एक बाल्टी खरीद सकते हैं। यह क्वालिटी में बहुत अच्छी होती है। ऐसे में पानी ज्यादा गर्म होने पर यह जलेगा नहीं। छेद करने के बाद आपको रबर को डिवाइस में फिट करना होगा। क्योंकि ऐसा न करने की स्थिति में पानी का लीकेज हो सकता है।
डिवाइस फिट करने के बाद आपको इलेक्ट्रिकल कनेक्शन करने होंगे। बिजली का कनेक्शन कराते समय आपको तारों का खास ख्याल रखना होगा। बेहतर गुणवत्ता वाले तार लगाने से आपको बहुत फायदा हो सकता है।
इससे बिजली की बचत भी होगी और इससे किसी तरह की बिजली की खराबी की गुंजाइश भी बहुत कम रहती है। अगर आपको इसे लगाने में परेशानी हो रही है तो आप किसी इलेक्ट्रीशियन की मदद ले सकते हैं।
इस डिवाइस की कीमत
Generic Heating Element for Geyser एक ऐसा डिवाइस है जिसे आप Amazon से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। इसे ऑर्डर करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की भी जरूरत नहीं है।
आप Amazon से सीधे घर बैठे इस डिवाइस को ऑर्डर कर सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 399 रुपये है। यानी आप सिर्फ 400 रुपये में पानी की बाल्टी को गीजर बना सकते हैं।
जरूर देखें: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी ने मार्केट में मचाई धूम, सबको पीछे छोड़ दनादन बेच डाले वाहन
मार्केट में कल एट्री लेगी 200KM तक चलने वाली यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत महज 4 लाख रुपये!