महांकाल की नगरी उज्जैन में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव

भगवान चित्रगुप्त

उज्जैन। भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव कई शहरों में शोभायात्रा कायस्थों का चारधाम में एक धाम उज्जैन अंकपात क्षेत्र भगवान चित्रगुप्त का तपोभूमि एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रकट स्थली अंकपात क्षेत्र स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त का कल प्रकट उत्सव मनाया गया।

जिसमें पवित्र नदियों को पवित्र जल से पंचामृत एवं नए वस्त्र पहनाकर एवं हार फूल एवं चंदन का तिलक लगाकर भगवान का अभिषेक एवं आरती महाआरती एवं महाभोग लगाकर महाप्रसादी का आयोजन किया गया एवं सुबह 9 बजे भगवान चित्रगुप्त का पालकी में बैठाकर राम जनार्दन मंदिर से शोभायात्रा निकालकर चित्रगुप्त मंदिर पहुंची।

इसी भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव को लेकर भारतीय ज्ञानपीठ पर कायस्थ समाज की एक महा बड़ी बैठक रखी गई जिसमें बैठक में चित्रगुप्त मंदिर न्यास ट्रस्ट के संरक्षक कृष्णमंगल कुलश्रेष्ठ, ट्रस्ट अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकट उत्सव में श्री श्री 1008 चित्रगुप्त पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति आये।

एवं चित्रगुप्त जी के मंदिर पर धर्मध्वजा लगाई एवं उज्जैन कायस्थ समाज एवं विश्व शांति हेतु इस यज्ञ में शामिल हुए। स्वामी सच्चिदानंद पशुपति के साथ चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के राष्ट्रीय सहप्रमुख डॉ. गोविंद नारायण श्रीवास्तव, प्रमुख व्यवस्थापक शिल्पा स्वरूप, इंजी. एसएस जौहरी प्रांत प्रमुख उत्तर प्रदेश, मनोज सक्सेना सहप्रांत प्रमुख उत्तर प्रदेश भी पधारेंगे। इस दौरान स्वामी सच्चिदानंद पशुपति मीडिया से भी रूबरू हुए।

ताज़ा अपडेट्स: उज्जैन में हुआ भाजपा नेता गोलू शुक्ला का अभिनंदन, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर किया स्वागत

पिछला लेखउज्जैन में हुआ भाजपा नेता गोलू शुक्ला का अभिनंदन, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर किया स्वागत
अगला लेखकाल भैरव मंदिर के बाहर वाहन पार्किंग के नाम पर जमीन अधिग्रहित कर दुकानें बना रहा शासन, भूमि स्वामी ने प्रशासन पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
ध्रुववाणीन्यूज़डॉटकॉम एक हिंदी न्यूज वेबसाइट हैं जिसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी। यह जिला खरगोन के बड़वाह से प्रकाशित मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक हैं। हमारी टीम प्रति-दिन मध्य प्रदेश, देश और दुनिया की ताज़ा खबरें हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है। समाचारों के अलावा हम नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, तकनीकी आदि से जुड़ी जानकारियां भी वेबसाइट पर अपडेट करते हैं, जिससे पाठको को उनके रुचि के अनुसार सभी प्रकार की जानकारी मिलती रहे। हमारा उद्देश्य हैं जनता को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक करना, साथ ही दुनिया भर के हिंदी भाषी लोगों तक हिंदी मे सही जानकारी उपलब्ध कराना भी है। हम पिछले पिछले 3 से वर्षो से ध्रुववाणी न्यूज़ के माध्यम से अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।