ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG Motors भारतीय ऑटो बाजार में धमाल मचाने वाली है। कंपनी Alto से छोटी कार लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इस सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
MG Motors की यह छोटी कार इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल होगी। फिलहाल कार की टेस्टिंग चल रही है और बताया जा रहा है कि कंपनी इसे अगले छह महीने के भीतर लॉन्च कर सकती है।
MG Motors भारतीय मॉडल में करेगा बदलाव
रिपोर्ट्स के अनुसार MG Motors की यह इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर आधारित होगी, जिसे इसी साल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। कंपनी अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार मॉडिफाई कर सकती है।
कंपनी ने घोषणा की है कि वह चालू वित्त वर्ष के अंत से पहले भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। कंपनी भीड़भाड़ वाले इलाकों के हिसाब से नया मॉडल तैयार कर रही है।
Alto से छोटी होगी ये इलेक्ट्रिक कार
कंपनी भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार बैटरी तैयार कर रही है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबाई है। बताया जा रहा है कि इस कार की लंबाई 2.9 मीटर होगी। ऐसे में यह कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति ऑल्टो से छोटी होगी। Alto की लंबाई 3.45 मीटर है।
इस कार के फीचर्स
MG Motors की इस इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस 2010mm का होगा। कंपनी इस कार में अलॉय व्हील दे सकती है। इस कार में 20kWh से 25kWh का बैटरी पैक मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक का सफर तय कर सकती है। MG Motors की इस इलेक्ट्रिक कार में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इस कार की कीमत
भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
इसे ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है
MG Motors ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल को E230 का कोडनेम दिया है। कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार को पेश कर सकती है। इस कार के फ्रंट में फुल लेंथ लाइट बार देखने को मिलेगा। बंपर में स्लिम फॉग लैंप्स मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक कार का चार्जिंग पॉट फ्रंट में मिलेगा।