Mother love: एक मां का अपने बच्चों के लिए प्यार शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मां और बच्चों के प्यार पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं, फिल्में बन चुकी हैं। हालांकि मां की ममता इन सबसे ऊपर है। आपने भी बच्चों के लिए मां के प्यार के कई किस्से सुने होंगे। अब ऐसा ही एक किस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
कहानी पढ़कर लोगों की आंखें नम हो गई हैं. एक मां 24 साल तक एक ही थाली में खाना खाती थी। इसके पीछे कुछ ऐसा राज था जो बेटे को उसकी मौत के बाद पता चला और अब वह उस थाली को देखकर भावुक हो गया है। शख्स ने पूरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यह भी पढ़े:- एक लड़के ने टेडी की तरह कपड़े पहन रेलवे क्रॉसिंग पर किया डांस, वीडियो वायरल होने के बाद में हो गया गिरफ्तार
विक्रम नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने एक ट्वीट के जरिए पूरी कहानी बताई। विक्रम ने अपने ट्वीट में बताया, ‘ये है अम्मा की थाली. वह पिछले दो दशक से इसी थाली में खाना खाती थीं। यह एक छोटी प्लेट है। इस थाली में मां अपने अलावा सिर्फ मुझे और चुलबुली (मेरी भतीजी श्रुति) को खाने देती थीं।
उनकी मृत्यु के बाद मुझे अपनी बहन के माध्यम से इस थाली का रहस्य पता चला। यह थाली मैंने 7वीं क्लास में इनाम के तौर पर जीती थी।
देखिए विक्रम का वायरल ट्वीट
நீ இல்லாமல் நானும் தீவாகின்றேனே!
நீர் இல்லாமல் சாகும் மீனாகின்றேனே!
நீ வந்தாலே போதும் வாழ்வாதாரமே!
உனை தாண்டி உலகம் ஏதிங்கே
ஒரு முறை என்ன பார் அம்மா
கடவுளின் கண்கள் நீ அம்மா
காவலில் உன் போல் ஏதம்மா
உன் போல் அம்மா யார் அம்மா 💔#NewProfilePic pic.twitter.com/9oI8A5D27y
— Vikram S Buddhanesan (@vsb_dentist) January 13, 2023
आगे विक्रम ने लिखा, ‘ये साल 1999 की बात है। पिछले 24 सालों में मां ने मेरी जीती हुई थाली से खाना खाया था। यह प्यार है। उसने मुझे इसके बारे में बताया भी नहीं। माँ मुझे तुम्हारी याद आती है। विक्रम का ये ट्वीट काफी वायरल है,
और इसे एक हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है. वायरल हो रहे ट्वीट ने सभी को भावुक कर दिया है. कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी मां के साथ के किस्से शेयर कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि बिना किसी स्वार्थ के दुनिया में सिर्फ मां ही आपसे प्यार करती है।
किसी ने कहा है मां तो मां होती है। विक्रम की प्रोफाइल से पता चलता है कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करता था। पिछले साल 29 दिसंबर को उनकी मां का निधन हो गया था। इस थाली और मां की ममता पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं. वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?