एमपी बोर्ड पेपर लीक मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने कई खुलासे किये हैं। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है कि जिस टेलीग्राम ग्रुप से छात्र छात्रा जुड़े हुए थे। उसमें करीब 36 हजार लोग शामिल थे। इसके अलावा क्रम ब्रांच ने भी बताया है कि ग्रुप से जुड़े लोगों को जो पेपर दिए गए थे।
वे या तो पिछले वर्ष के थे या फिर उनका मुख्य पृष्ठ बदलकर अंदर पुराने वर्ष के पेपर लगाए गए थे। इस बारे में जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रुप में जो पेपर बेचे गए थे। वे सभी मॉडल पेपर थे। अब पुलिस इस गिरोह के चारों सदस्यों की खोजबीन कर रही है ताकी इस बारे में ओर भी खुलासे हो सकें।
शनिवार से क्राइम ब्रांच ने की थी गिरफ्तारी
बता दें कि आज यानि शनिवार से भोपाल क्राइम ब्रांच ने पेपर लीक मामले के सदस्यों की गिरफ्तारी की थी। इस पहली गिरफ्तारी में रायसेन से कौशिक दुबे को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा प्रदेश तीन अलग अलग जिलों में भी पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तारी की हैं।
जिसमें खंडवा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। खंडवा का यह आरोपी रायसेन के आरोपी का ही परिचित है। अब पुलिस को दो अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों की पहचान की थी। इन चारों पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
CBSE का बड़ा आदेश अप्रैल माह तक बंद रहेंगे देश के सभी स्कूल, यहां जानें पूरी खबर
मजदूरों की लगी लौटरी, अब हर महीने मिलेंगे 10000 रुपये, सरकार ने दी ये जानकारी
ग्वालियर: चलती ट्रेन से नीचे गिरे बुजुर्ग दंपत्ति तो CRPF जवान ने बचायी जान