MP Weather: एमपी के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे: पचमढ़ी, भोपाल सहित कई शहरों में जमी ओस

MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर आ गया है। भोपाल में आज सुबह कड़ाके की ठंड पड़ी। ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में न्यूनतम तापमान भी 10°C से नीचे आ गया है। मध्य प्रदेश के 46 जिलों में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 10°C से कम रिकॉर्ड किया गया।

रायसेन, शाजापुर समेत कई जगहों पर सुबह फसलों और पौधों पर ओस पड़ी। 2°C पारा के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद वहां से बर्फीली हवा आ रही है. अगले तीन-चार दिनों तक आसमान साफ ​​रहने की संभावना है,

ऐसे में ठंड भी बढ़ सकती है। ग्वालियर-चंबल में बारिश का एक और दौर आएगा। फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में पानी गिर सकता है।

यहां की सबसे ठंडी रात- पचमढ़ी 2.0, उमरिया 4.4  रायसेन 5.0 , राजगढ़5.2

MP Weather: भोपाल में 13 साल में सबसे ठंडा फरवरी का पहला दिन

शहर में फरवरी की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड के साथ हो गई है। गुरुवार को दिन का तापमान 22.3°C रिकॉर्ड किया गया। फरवरी का पहला दिन 13 साल में सबसे ठंडा रहा। शहर में रात में भी ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 1.6°C की गिरावट आई है। बुधवार को सुबह से रात तक शहर में सर्द हवा चली। ठंड के कारण रात में भी पारा तेजी से लुढ़का।

इंदौर में दिन का तापमान भी कोल्ड-डे के करीब है

इंदौर में फरवरी का पहला दिन कोल्ड डे के करीब पहुंच गया है। छह से 20 किमी की रफ्तार से चल रही हवा ने बुधवार को पारा 23.4°C पर ला दिया। यह सामान्य से 4°C कम रहा। रात का तापमान 8.6°C रिकॉर्ड किया गया।

अगले चार से पांच दिनों तक तापमान कम रहेगा। जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C कम हो तो उसे कोल्ड डे कहा जाता है।

जरूर पढ़े: MLC Election Result 2023: Maharashtra में भारतीय जनता पार्टी को लगा झटका, UP में 5 में से 4 सीटों पर जीती BJP

Bhopal: छात्र की अभद्रता के कारण स्कूल ने 11 कक्षा में प्रवेश नही दिया, चौथी मंजिल से कूदा छात्र, नीचे खड़े एसआई पर गिरा

पिछला लेखBhopal: छात्र की अभद्रता के कारण स्कूल ने 11 कक्षा में प्रवेश नही दिया, चौथी मंजिल से कूदा छात्र, नीचे खड़े एसआई पर गिरा
अगला लेखMLC Election Result 2023: Maharashtra में भारतीय जनता पार्टी को लगा झटका, UP में 5 में से 4 सीटों पर जीती BJP
पत्रकारिता मेरा शौक है खबरों का विश्लेषण कर उसकी तह तक जाना, लोगों को सूचना देना, घटना के पीछे का कारण जानना, तलाश करते रहना, घटना के प्रति लोगों को जगाना, घटना के पक्ष या विपक्ष में लोगों को जागरुक करना, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त, पत्रकारिता में अलग-अलग श्रेणी मे जैसे ऑटो, टेक्नोलॉजी, बिजनेस, और मनोरंजन जैसी खबरों के लेखन में 3 साल का अनुभव प्राप्त है।