घरेलू रसोई गैस (LPG) की लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों का बजट बिगड़ रहा है। देश में खुदरा महंगाई दर लगातार लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। इससे सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। लेकिन सरकार ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से निजात पाने के लिए Solar Stove पेश किया है।
इस चूल्हे को घर लाकर आप LPG से छुटकारा पा सकते हैं। इसे सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बाजार में उतारा है। इस सोलर स्टोव का नाम सूर्य नूतन रखा गया है।
Solar Stove से भोजन पकाने प्रणाली
सूर्य नूतन का चूल्हा सौर ऊर्जा से चलता है। इसकी खास बात यह है कि चूल्हे को धूप में रखने की जरूरत नहीं है। चूल्हे का इस्तेमाल आप किचन में या कहीं भी अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। सूर्य नूतन सोलर स्टोव की कई खासियतें हैं। इसे एक स्थान पर स्थायी रूप से लगाया जा सकता है।
यह एक रिचार्जेबल और इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है। इसे इंडियनऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इंडियन ऑयल ने इसका पेटेंट भी करा लिया है।
इस्तेमाल करने का तरीका
इसे घर के किचन में रखकर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी एक यूनिट धूप में रहती है और चार्ज करते समय यह ऑनलाइन कुकिंग मोड ऑफर करती है। इसके अलावा इसे चार्ज होने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह ‘सूर्य नूतन’ सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करता है।
तीन मॉडलों में उपलब्ध
सूर्य नूतन स्टोव भी हाइब्रिड मोड पर काम करता है। इसका मतलब है कि इस चूल्हे में सौर ऊर्जा के अलावा बिजली के अन्य स्रोतों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सूर्य नूतन का इन्सुलेशन डिजाइन सूर्य के प्रकाश से विकिरण और गर्मी के नुकसान को कम करता है।
सूर्य नूतन तीन अलग-अलग मॉडलों में उपलब्ध है। इसका प्रीमियम मॉडल चार लोगों के परिवार के लिए संपूर्ण भोजन (नाश्ता + दोपहर का भोजन + रात का खाना) बना सकता है।
मूल्य कितना है?
अब अगर बात की जाए सौर ऊर्जा से चलने वाले सूर्य नूतन स्टोव की कीमत की तो इसके बेस मॉडल को सब्सिडी के बाद घर लाने के लिए आपको 12,000 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, टॉप मॉडल की कीमत 23,000 रुपये है। हालांकि इंडियन ऑयल का कहना है,
कि आने वाले समय में इसकी कीमतों में काफी कमी आने की उम्मीद है। Surya Nutan एक Modular System है और इसे जरूरत के हिसाब से विभिन्न Sizes में Design किया जा सकता है।
जरूर पढ़े: Bank Privatization: सरकार का बड़ा फैसला अब SBI को छोड़ सारे सरकारी बैंक होंगे प्राइवेट, जानें सबकुछ
अब कार के शीशे गंदे होने पर कटेगा चालान? जानिए क्या है सरकर का ये नियम?
बस 1 से 2 घंटे करिए ये काम, घर बैठे रोजाना करेंगे 20 हजार रुपये तक की कमाई, देखें पूरी डिटेल