Hong Kong Free Travel: जो लोग हांगकांग की यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हांगकांग एयरपोर्ट अथॉरिटी नए कदम उठा रही है। दुनिया भर से पर्यटकों को लुभाने के लिए हांगकांग आने वाले 5 लाख लोगों का खर्च एयरपोर्ट अथॉरिटी उठाएगी।
इसके लिए जल्द ही 5 लाख मुफ्त टिकट जारी किए जाएंगे। अगर इन टिकटों की कीमत का अनुमान लगाया जाए तो इसकी कीमत करीब 254.8 करोड़ डॉलर होने वाली है।
क्यों आया है ये Hong Kong Free Travel ऑफर
हांगकांग एक खूबसूरत जगह है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा हिस्सा है। कोरोना के बाद से विदेशी यात्रियों की संख्या में कमी आई है, इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए Hong Kong Free Travel ऑफर लेकर आया है।
हांगकांग की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एविएशन सेक्टर की मदद के लिए 5 लाख हवाई टिकट खरीदे हैं। पर्यटकों के आने से घरेलू बाजार को कोरोना से हुए आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी।
कोरोना के बाद घट गया पर्यटन
कोरोना के चलते हांगकांग में बेहद सख्त नियम लागू किए गए। यहां क्वारंटाइन की अवधि 21 दिनों की हुआ करती थी। अब धीरे-धीरे प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है। क्वारंटाइन का समय अब घटाकर सात से तीन दिन कर दिया गया है। हालांकि बाहरी लोगों के भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने पर कुछ पाबंदियां अभी भी जारी रहेंगी।
हांगकांग क्यों जाएं
हांगकांग दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। हांगकांग में आप डिज्नीलैंड, मैडम तुसाद म्यूजियम, मेगापोलिस, सिंफनी ऑफ लाइट्स और म्यूजिक शो जैसी खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं।
हांगकांग का वीजा प्राप्त करना काफी आसान है। हालांकि यहां जाने का खर्चा काफी महंगा है, लेकिन Hong Kong Free Travel ऑफर के जरिए आप यहां कम पैसे में घूम सकते हैं।
खुशखबरी! सरकार इन महिलाओं को देगी 6 हजार रुपये, जल्दी से खुलवाएं खाता, जानिए क्या है योजना?
सिम को 4G से 5G में कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें, वरना…