टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर सेगमेंट के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल अब थ्री-व्हीलर्स और कार्गो में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसा ही एक इलेक्ट्रिक कार्गो भारत में डंडेरा वेंचर्स द्वारा लॉन्च किया गया है। इसे ओटीयूए नाम दिया गया है। OTUA Electric Cargo की रेंज 300 किमी तक है।
यानी इसे सिंगल फुल बैटरी चार्ज में 300 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने यह रेंज टॉप वेरिएंट के लिए दी है। इसके बेस वेरिएंट को लेकर निर्माता का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 165 किमी तक जा सकता है। कंपनी के इस EV में 12.8kW की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
OTUA Electric Cargo की कीमत और उपलब्धता
OTUA इलेक्ट्रिक कार्गो की कीमत 3.5 लाख रुपये से शुरू होकर 5.5 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी का कहना है कि कार्गो डिलीवरी 2023 की पहली तिमाही से शुरू हो जाएगी।
शुरुआत में इस ई-वाहन को दिल्ली एनसीआर, गुजरात और महाराष्ट्र में उपलब्ध कराया जाएगा। कार्गो के बारे में अधिक जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
थ्री व्हीलर के फीचर्स
OTUA Electric Cargo के फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.8kW की बैटरी दी गई है। यह लिथियम आयन बैटरी है। इसमें 900kg की क्षमता के साथ 183CC वॉल्यूम है। कंपनी का कहना है कि कार्गो उद्योग में अब तक का सबसे बड़ा भार वहन करने वाला इलेक्ट्रिक वाहन है।
इसके खास फीचर्स में इसका एयर कंडीशन है और साथ ही ड्राइवर के लिए केबिन में काफी जगह दी गई है। OTUA को लॉजिस्टिक्स कंपनियों और लास्ट माइल डिलीवरी सेवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।
इसके पहिए स्टील के बने हैं, और तीनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा कार्गो में स्वैपेबल बैटरी फीचर भी दिया गया है। यानी अगर दूर-दराज के इलाकों में चार्जिंग स्टेशन नहीं है तो दूसरी बैटरी को बदलकर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
जरूर पढ़े: भारत में लोगों के दिल की बीमारियों के शिकार होने की वजह आई सामने, यहां जानिए कारण और बचने के तरीके
पोस्ट ऑफिस की पैसा कमाने वाली स्कीम, 100 रुपये से होगी शुरु, बाद में इस तरह मिलेगें 16 लाख