Crassula Plant: हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। उसे सुख, समृद्धि और धन का आशीर्वाद मिले। इसके लिए वह दिन-रात काम करते हैं। लेकिन कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है।
वास्तु के अनुसार कई बार घर में वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा के कारण ऐसा होता है। इनके कारण व्यक्ति को आर्थिक संकट, व्यापार में हानि, कलह आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिन्हें अगर सही दिशा और सही जगह पर रखा जाए तो वे चुंबक की तरह धन को आकर्षित करते हैं। इन्हीं पौधों में से एक है Crassula Plant।
यह पौधा मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी है। इसे लकी ट्री, मनी ट्री, सक्सुलेंट्स, कैसरोल प्लांट या क्रसुला ओवाटा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं घर में कैसे रखें क्रसुला का पौधा, जिससे धन की प्राप्ति हो सके और अन्य समस्याओं से निजात मिल सके।
घर में ऐसे लगाएं Crassula Plant
वास्तु शास्त्र में इसे धन का पौधा भी कहा जाता है। इसे घर में लगाने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं आय के नए स्रोत खुलते हैं। इसे मनी प्लांट से ज्यादा शुभ माना जाता है।
वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि Crassula Plant घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाना चाहिए। इस दिशा में क्रसुला का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे व्यक्ति को धन लाभ होता है। साथ ही प्रमोशन और व्यापार में भी लाभ होता है।
ऑफिस को तनाव मुक्त रखने और प्रमोशन के लिए ऑफिस में इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे व्यक्ति को सफलता मिलती है।
वास्तु के अनुसार क्रसुला का पौधा दुकान के कैश काउंटर के ऊपर भी रखा जा सकता है। इससे दोहरा धन लाभ होता है। अगर आप या घर का कोई अन्य सदस्य किसी बीमारी से पीड़ित है तो इसे पूर्व दिशा में रखना शुभ साबित होता है।
बच्चों का भविष्य उज्जवल करने के लिए क्रसुला का पौधा पश्चिम दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार घर के बेडरूम और जहां आप सोते हैं वहां क्रसुला का पौधा न लगाएं। इससे घर का माहौल खराब होता है। Crassula Plant को घर की दक्षिण दिशा में लगाने से धन की हानि होती है।
(Disclaimer: ये सभी बातें सामान्य जानकरी और वास्तु शास्त्र पर आधारित है, Dhruvvani न्यूज़ इसकी पुष्टी नहीं करता हैं।)
ZEM Car: कबाड़ प्लास्टिक से बना दी कार, दिखने में BMW जैसी, चलते हुए सोखती जाती है कार्बन