Mhow Cantonment Board Bharti 2022: मध्य प्रदेश छावनी बोर्ड महू ने जूनियर क्लर्क के रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एमपी छावनी बोर्ड द्वारा 06 पदों के लिए भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश में 12वीं पास आवेदकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
योग्य आवेदक एमपी छावनी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mhow.cantt.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर 2022 से शुरू हो गया है, अंतिम तिथि 04 नवंबर 2022 है। एमपी छावनी बोर्ड भर्ती 2022 से संबंधित अन्य जानकारी इस पोस्ट में नीचे दी गई है।
एमपी छावनी बोर्ड भर्ती 2022 विवरण (Mhow Cantonment Board Bharti 2022)
जूनियर क्लर्क के कुल 6 पदों पर भर्ती निकली हैं जिसमे जनरल Catagory के 3 पद, SC, EWS, PH के 1-1 पद शामिल हैं। जिसकी सैलेरी 25300 से 80500 रूपये के बीच होगी।
शैक्षिक योग्यता
आवेदक को 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही आवेदक के पास हिंदी कंप्यूटर टाइपिंग का प्रमाण पत्र होना चाहिए। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के 12वीं में 60% अंक और एससी और अन्य के लिए 55% अंक होने चाहिए।
आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। सरकार के आदेशानुसार दिव्यांग वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2022 से की जाएगी।
वेतन
25300-80500/-
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और अन्य आवेदकों को 800 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
महत्वपूर्ण तारीख
एमपी छावनी बोर्ड भारती 2022 के फॉर्म 13 अक्टूबर 2022 से भरे जा चुके हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 04 नवंबर 2022 है। आवेदक आखिरी तारीख को 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 नवंबर 2022 और अर्हक परीक्षा 21 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अर्हक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. योग्यता परीक्षा की जानकारी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। लिखित परीक्षा का केंद्र इंदौर शहर में होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई अधिसूचना देखें।
एमपी छावनी बोर्ड भारती 2022 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदक सबसे पहले छावनी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
- आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।
- नीचे दिए गए “Online Application करें” Link पर Click करें।
- दिखाई देने वाले Form में अपनी Details भरें।
- फॉर्म को सफलतापूर्वक Submit करने के बाद, एक प्रति अपने पास रखें।
जरूर पढ़े: सर्दियों में घूमने का हैं प्लान, तो मध्य प्रदेश की ये सारी जगहें है सबसे बेस्ट, पूरा पैसा होगा वसूल
अपने बिजली के मीटर के पास लगा दें ये छोटा सा डिवाइस, आपका बिजली का बिल बढ़ना तो दूर कम होने लगेगा
Toll Tax: निजी वाहनों को सरकार ने दी बहुत बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा कोई भी टोल टैक्स
WhatsApp का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही परेशानी, इन खास शहरों में नही भेज पा रहे लोग कोई मैसेज