South Movie Release in 2023: साउथ फिल्मों के लवर्स के अच्छी खबर है। दरअसल आज हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2023 में धमाल मचाने आ रही हैं। इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
देखिए South Movie Release in 2023 की लिस्ट
पुष्पा: द रूल (Pushpa The Rule)
हम जिस लिस्ट की बात कर रहे हैं, उसमें पहला नाम ‘पुष्पा’ के सीक्वेल यानि ‘पुष्पा : द रूल’ का है। इस फिल्म का पिछला पार्ट देश-विदेश में काफी पसंद किया गया था। इसी के साथ इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। इसके बाद फैंस को दूसरे पार्ट का काफी इंतजार है। वैसे इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
दासरा
वहीं इस लिस्ट में दूसरी साउथ की दासरा है। इसमें कीर्ति सुरेश नजर आने वाली हैं। यह फिल्म ग्रामीण जिंदगी पर आधारित है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इसी साल 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।
हरि हारा वीरा मल्लू
यह फिल्म परस्टार पवन कल्याण की है। साउथ की यह फिल्म पैन इंडिया में शामिल है। फिल्म में पवन लीड में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दिखेगी।
सालार
साउथ इंडस्ट्री के बाहुबली यानी प्रभास की सालार भी इस लिस्ट में शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली है। प्रभास के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।
आदिपुरुष
इसी लिस्ट में प्रभास की ‘आदिपुरुष’ भी शामिल है। यह फिल्म काफी चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के साथ सैफ अली खान और कृति सेनन भी नजर आएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फैंस को कृति और प्रभास की जोड़ी कितनी पसंद आती है। फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- मैरून-कुर्ता और खुले-खुले बाल में इठलाती नजर आईं Sapna Choudhary, वीडियो देखकर फैंस भरने लगे आहें
फॉरेस्ट गार्ड और जेल प्रहरी पद पर हो रही बंपर भर्ती, आवेदन हो गए शुरू, ये लोग जल्द करें अप्लाई