Diwali Festival 2022: दीवाली आने वाली है और ये तो सभी जानते हैं कि दीवाली क्यों मनाई जाती है। गौरतलब है कि भगवान राम वनवास से अयोध्या लौटे थे इस खुशी में दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। दीवाली भारत में सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।
लोग इस दिन भगवान् गणेश और लक्ष्मी जो पूजा करते हैं और घर में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। अब दीवाली भले ही भारत के ज्यादतर हिस्सों में मनाया जाता है, लेकिन देश के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जहां पर दीवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं।
Diwali Festival 2022: इस राज्य में नहीं मनाते
जी हां आपने सही सुना। दरअसल दक्षिण भारत के राज्य केरल में दीवाली नहीं मनाई जा रही है। आपको यह सुनकर हैरानी हो रही होगी कि आखिर ऐसा क्यों है। पर ये सच है यहां पर कई जगह दीवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। आपको बात दें कि केरल में,
दीवाली का त्योहार न मनाने के पीछे धार्मिक मान्यता जुड़ी है।पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक समय में केरल पर राक्षस महाबली राज किया करता था और यहां पर उसी की पूजा की जाती थी। राक्षस की हार होने की वजह से यहां के लोग दीवाली नहीं मनाते हैं।
वैसे जानकारी के लिए बता दें कि केरल की एक ऐसी जगह है जहां पर दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। केलर में कोच्चि एक ऐसी जगह है, जहां लोग दिवाली को पूरे जोश और खुशी से मनाते हैं। वहीं बता दें कि केरल के आलावा भी देश का एक राज्य है,
जिसके ज्यादातर हिस्सों में दीवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। यह राज्य है तमिलनाडू। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडू लोग इस समय नरक चतुर्थी को त्योहार के तौर पर मनाते हैं।
इस इलेक्ट्रिक साइकिल के सामने स्कूटर भूल जाएंगे, एक बार चार्ज करके चलती है 115 किमी, कीमत है बस इतनी