Flying Car: आपने कभी न कभी ये कल्पना की होगी कि भविष्य में उड़ती हुई कारें दिखेंगी। ऐसा अक्सर कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। इसी कल्पना को सच करने के लिए कई कंपनियों ने इस तकनीक को विकसित करने की भी सोची और इस पर काम भी किया। वहीं पिछले साल ही टस्कनी बेस्ड स्टार्टअप जेटसन ने अपनी पहली फ्लाइंग कार जेटसन वन को पेश किया है।
102 KM प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देगी यह Flying Car
इस कार को लेकर बताया गया था कि यह 102 KM प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देगी और 1500 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी और लोगों ने इसे खरीदने में काफी रूचि दिखाई थी, लेकिन बाद इसकी बिककिंग बंद कर दी गई थी। अब इसकी डिलीवरी इस साल के आखिर में शुरू कर दी जाएगी।
इस कार की 90 हजार डॉलर यानी लगभग 72 लाख रुपये है। कंपनी का कहना है कि जेटसन वन ऑल इलेक्ट्रिकल वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (e-VTOL) एयरक्राफ्ट है, जो अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुई थी।
यह काफी पॉपुलर भी हुई। अब इसके लिए अरेजो में नई रिसर्च और डवलपमेंट विंग की स्थापना की गई है। यहां इसे टेस्ट करने के लिए 800 मीटर लंबी एयर स्ट्रिप भी बना दी गई है।
हवा में उड़ने वाली फॉर्मूला वन रेसिंग कार
जेटसन वन कार के बनाने वाले लोगों का कहना है कि इस कार को कोई भी ऑपरेट कर सकेगा। यह इतनी ज्यादा फास्ट होगी कि इसे आसमान में उड़ने वाली फॉर्मूला वन रेसिंग कार भी कहा जा सकता है। इस कार को एल्यूमिनयम और कार्बन फाइबर के फ्रेम पर डेवलप किया गया है। इस वजह से इसका वजन काफी कम होगा।
इस कर की खासियत
यह कार वजन में 86 किलो की है।
यह 102 किमी. प्रति घंटे की टॉप स्पीड देगी।
इसे 20 मिनट तक उडाया जा सकता है।
इस कार में 8 पावरफुल मोटर और इतने ही प्रोपेलर भी लगाएं गए हैं।
कंपनी का कहना है कि मोटर खराब होने की स्थिति में ये क्रैश नहीं होगी। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है ताकि इसे सुरक्षित लैंड करवाया जा सके।
क्लासिक डिजाइन और न्यू लुक के साथ आ रही है Kawasaki W175 25, BS6 इंजन के साथ 25 सितंबर को होगी लॉन्च
सरकारी कर्मचारी जल्द करा लें यह छोटा सा काम, वरना अब नही निकाल पाएंगे PF का पैसा