Budget Travel Destinations: हर कोई कम बजट में यात्रा करना चाहता है। खासकर वे लोग जो हमेशा ट्रैवल करते रहते हैं। तो आइए जानते हैं भारत में कौन सी ऐसी जगहें हैं, जहां आप बेहद कम कीमत में आसानी से घूम सकते हैं। अपने बजट में इन जगहों पर जाने के लिए तैयार हो जाइए।
Top 5 Budget Travel Destinations Of India
ऋषिकेश
अगर आप सोलो ट्रिप करते हैं या दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं, तो ऋषिकेश जाना न भूलें। ऋषिकेश दिल्ली के बहुत करीब है। यहां कैंपिंग के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग का भी मजा लिया जा सकता है। अगर आप यहां अपने दोस्तों के साथ जाते हैं,
तो बहुत कम पैसे में घूमकर वापस आ सकते हैं। यहां कई धर्मशालाएं हैं साथ ही यहां आपको हॉस्टल की सुविधा भी मिलती है। अगर आप बीच पर सस्ते कैंपिंग करना चाहते हैं तो सिर्फ 500 रुपए में कर सकते हैं और इसमें आपका खाना फ्री हो जाएगा।
View this post on Instagram
मक्लिओडगंज
अगर आप पहाड़ों पर जाना चाहते हैं तो मैक्लोडगंज के मैदानी इलाकों में जा सकते हैं। यहां कई मंदिर हैं जो दर्शन के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।
भारत में बजट यात्रा के लिए मैक्लोडगंज से सस्ती जगह कोई नहीं हो सकती। आप इस ट्रिप को वीकेंड पर भी प्लान कर सकते हैं। यहां रहने और खाने का खर्चा महज एक हजार रुपए है।
View this post on Instagram
आगरा
आगरा दिल्ली से कुछ ही घंटे की दूरी पर है। अगर आपने आज तक ताजमहल की खूबसूरती नहीं देखी है तो आपको आगरा जरूर जाना चाहिए। आगरा दिल्ली से करीब 3-4 घंटे की दूरी पर है। आप 100 रुपये का ट्रेन टिकट लेकर आसानी से आगरा पहुंच सकते हैं। आप आगरा की यात्रा सिर्फ एक दिन में पूरी कर सकते हैं।
View this post on Instagram
अमृतसर
अमृतसर घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। आपने यहां के स्वर्ण मंदिर के बारे में तो सुना ही होगा। आपको बता दें कि स्वर्ण मंदिर के अंदर आपको रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में यह हमेशा ट्रैवल करने वालों के लिए बजट फ्रेंडली हो जाता है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के अलावा भी कई दर्शनीय स्थल हैं।
View this post on Instagram
मथुरा
अगर आप मथुरा जाते हैं तो मथुरा और वृंदावन एक साथ घूमने जा सकते हैं। यह दिल्ली से करीब चार घंटे की दूरी पर है। कृष्ण जी की नगरी मथुरा बहुत ही सुन्दर है। यहां यात्रा करना भी बहुत सस्ता है। यहां घूमने के लिए कई जगह हैं, यहां ठहरने का किराया करीब 400 रुपए आता है और खाना भी काफी सस्ता है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे साझा करें और इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए अपनी खुद की वेबसाइट ध्रुव वाणी न्यूज़ से जुड़े रहें।