Indians are not Allowed: आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां भारतीयों को एंट्री नहीं मिलती है। यह बात आपको थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन यह सच है। हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और गोवा में आप चाहकर भी कुछ जगहों पर नहीं जा सकते हैं तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
भारत की ऐसी जगहें जहां Indians are not Allowed
1. गोवा का ओन्ली फॉरेनर्स बीच
देश के लाखों पर्यटक गोवा घूमने जाते हैं, लेकिन आप ओन्ली फॉरेनर्स बीच पर घूमने नहीं जा सकते। यहां सिर्फ विदेशी पर्यटकों को ही एंट्री दी जाती है।
2. हिमाचल प्रदेश का नोरबुलिंका कैफे
हिमाचल प्रदेश में नोरबुलिंका नाम का एक कैफे है, जहां भारतीयों का जाना मना (Indians are not Allowed) है। यहां सिर्फ विदेशी और कुछ खास लोग ही जा सकते हैं।
3. हिमाचल प्रदेश का फ्री कसोल कैफे
हिमाचल प्रदेश के कसोल में एक ऐसी जगह है जहां भारतीय नहीं जा सकते। इस जगह का नाम है फ्री कसोल कैफे। इस कैफे को इजरायली मूल के लोग चलाते हैं।
4. चेन्नई का रेड लॉलीपॉप हॉस्टल
चेन्नई का रेड लॉलीपॉप हॉस्टल नस्लवाद के आरोपों से घिरा हुआ है। यहां एंट्री लेने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। इस वजह से भारत के आम नागरिक यहां की सेवा का लाभ नहीं उठा सकते हैं। होटल का दावा है कि यह केवल पहली बार भारत आने वाले पर्यटकों की सेवा करता है।
5. बेंगलुरु का यूनो-इन-होटल
बेंगलुरु शहर में एक ऐसा होटल था जहां भारतीय नहीं जा सकते (Indians are not Allowed) थे। इस होटल को साल 2012 में बनाया गया था। यूनो-इन-होटल में केवल जापानी लोग ही प्रवेश कर सकते थे। इस होटल में भारतीयों के लिए नो एंट्री थी। कुछ साल बाद नस्लीय भेदभाव के आरोपों के कारण इस होटल को बंद कर दिया गया।
6. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक द्वीप है, जिसका नाम नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड है, इस द्वीप पर केवल आदिवासी लोग ही रहते हैं। इस द्वीप का बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। यहां साल 2018 में एक अमेरिकी ईसाई धर्म प्रचारक की मृत्यु हुई थी। बाहर के लोगों को यहां आने की इजाजत नहीं है।