Vastu Tips: हर व्यक्ति जीवन में खुश रहना चाहता है। जिसके लिए वह हर सुख-सुविधा को जुटाने की कोशिश करता है। व्यक्ति हर तरह का भौतिक सुख पाने का प्रयास करता है। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहता है। यानी खूब सारी मेहनत करता है। पर अक्सर कई बार होता है कि वह खूब मेहनत करता है। पर उसकी मेहनत का फल उसे नहीं मिल पाता है। हालांकि वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के कई तरह के उपायों के बारे में बोला गया है।
वास्तुशास्त्र के जानकारों के अनुसार, घर वास्तु दोष भी किसी व्यक्ति की तरक्की और धन वृद्धि में रूकावट बनते हैं। इसीलिए वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को तिजोरी में रखने के लिए बताया गया है। इसमें बताया गया है कि ये चीजें तिजोरी में रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है और व्यक्ति की तरक्की और धन वृद्धि में मदद मिलती है।
Vastu Tips: ये चीजें तिजोरी में रखने से बदलेगी किस्मत
तिजोरी में रखें ताजे नोट
वास्तुशास्त्र के अनुसार, तिजोरी में धन तभी बढ़ता है जब उसमें कोई शुभ चीज रखी जाए। कहा जाता है कि तिजोरी में ताजे नोट रखने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में हमेशा तिजोरी में ताजा नोट रखें। गले फटे न रखें।
छोटा-सा आइना रखें
वास्तुशास्त्र के अनुसार, आप तिजोरी में एक छोटा सा आइना रख दें। इससे धन में वृद्धि होगी। ये उपाय करने से पैसों में दोगुना की बढ़ोतरी होने लगेगी।
कुबेर यंत्र
भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। अब अगर घर में धन मि वृद्धि चाहते हैं तो घर की तिजोरी में एक कुबेर यंत्र जरूर रख दें। माना जाता है कि तिजोरी में कुबेर यंत्र रखने से धन आकर्षित होता है। ऐसे में आप तिजोरी के दरवाजे के बाहर या भीतर श्रीयंत्र चिपकाएं। इससे लाभ होगा।
चांदी का टुकड़ा
तिजोरी के उत्तर दीवार की तरफ चांदी का सिक्का या बैठी हुई लक्ष्मी जी का चित्र लगा दें। वास्तशस्त्र के अनुसार, बैठी हुई माता लक्ष्मी स्थिर धन का प्रतीक होती हैं और खड़ी लक्ष्मी बहते धन का प्रतीक मानी जाती हैं। इसलिए तिजोरी में बैठी हुई लक्ष्मी का चित्र लगाने से लाभ होगा।
लाला कपड़ा
तिजोरी में लाल रंग का कपड़ा बिछाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में तिजोरी में हमेशा लाल रंग या सुनहरे रंग के कपड़े का उपयोग करें। दरअसल लाल या सुनहरे रंग को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने से धन आकर्षित होता है और साथ ही धन के देवता कुबेर की कृपा होती है।
ये भी पढ़ें- Ethanol Plant: सनावद में सड़े अनाज से बनेगा पेट्रोल का एनवायरमेंट फ्रेंडली विकल्प
दुनिया की ऐसे जगह जिनके ऊपर प्लेन उड़ाना है सख्त मना, भारत की इस जगह का आता है नाम