Dhanteras 2022: धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन वैद्य धन्वंतरि की जयंती मनाई जाती है और लोग शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी या अन्य सामान खरीदते हैं, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होता है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस कब है?
इस पर त्रयोदशी तिथि के प्रारंभ और समाप्ति के समय को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है. काशी के ज्योतिषी चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि इस वर्ष धनतेरस 22 अक्टूबर या 23 अक्टूबर को है। धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और धन त्रयोदशी पर कौन सा योग बन रहा है?
Dhanteras 2022 की तारीख
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर शनिवार को सायं 06:02 से प्रारंभ होगी और यह तिथि अगले दिन 23 अक्टूबर को सायं 06:03 तक मान्य है।
धनतेरस की तिथि 22 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर को समाप्त हो रही है, इसलिए लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि 22 अक्टूबर या 23 अक्टूबर को धनतेरस किस दिन मनाया जाए।
धनतेरस अक्टूबर की इस तारीख को हैं
ऐसे में ध्यान रखें कि त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त कब है. इस वर्ष लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में प्राप्त हो रहा है और 23 अक्टूबर को प्रदोष काल शुरू होते ही त्रयोदशी तिथि समाप्त हो रही है.
इसी वजह से इस साल 22 अक्टूबर को धन त्रयोदशी या धनतेरस मनाया जाएगा. इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाएगी।
Dhanteras 2022 पूजा मुहूर्त
22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:01 से रात 08:17 तक है. इस दिन आपको धनतेरस पूजा के लिए करीब डेढ़ घंटे का शुभ मुहूर्त मिलेगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी की पूजा करने से परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
धनतेरस पर बना है त्रिपुष्कर योग
इस बार धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में आप जो भी काम करेंगे उसका तीन गुना फल आपको मिलेगा। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग दोपहर 01:50 बजे से शुरू होकर शाम 06:02 तक चलेगा.
जरूर पढ़े: Post Office की इन स्कीम में निवेश करके हो जाएंगे मालामाल, एक में तो सालभर में पैसा हो जाता है डबल