Yamaha Grand Filano 125cc: जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी यामाहा के नए स्कूटर ने बाजार में एंट्री ली। है इस स्कूटर का नाम ग्रैंड फिलानो (Yamaha Grand Filano 125cc) है और यह 125 सीसी सेगमेंट का स्कूटर है। हालांकि अभी कंपनी ने इसे लॉन्च किया है बल्कि इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। अगर यह स्कूटर भारत में लॉन्च होता है तो इसका मुकाबला सीधा होंडा एक्टिवा 125सीसी से होगा। फ़िलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Yamaha Grand Filano 125cc की कीमत
कंपनी ने इंडोनेशिया में Yamaha Grand Filano 125cc स्कूटर के नियो वेरिएट (बेस) को IDR 27 मिलियन कीमत (लगभग 1.46 लाख रुपये, ऑन रोड) और लक्स वेरिएंट को IDR 27.5 मिलियन कीमत (लगभग 1.48 लाख रुपये, ऑन रोड) के साथ बाजार में उतारा है। वैसे यह स्कूटर देखकर बिल्कुल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध यामाहा फसिनो का अपग्रेड वर्जन जैसा लगता है।
आपको बता दें कि भारत में फसिनो की कीमत करीब 79 हजार रुपये से 90 हजार रुपये के बीच है। वैसे ग्रैंड फिलानो के लुक की बात करें तो यह दिखने में काफी आकर्षक है। देखा जाए तो फसिनो की तुलना में यह स्कूटर प्रीमियम पेशकश है। इसमें एलईडी हेडलाइट के साथ इसके एप्रन पर डायमंड-शेप्ड वर्टिकल एलईडी एलिमेंट देखने को मिलते है, जो इस स्कूटर को लुक में अलग बनाते हैं।
वहीं इस स्कूटर में वर्टिकल एलईडी टेललाइट और एलईडी इंडीकेटर दिए हैं। इसी के साथ हैजर्ड लाइट फंक्शन दिया गया है। वैसे पूरे स्कूटर पर क्रोम एलिमेंट नहीं दिया है। हालांकि इसे स्पोर्टी दिखाने के लिए कुछ एलिमेंट्स को ब्लैक कलर दिया गया है।
कंपनी ने Yamaha Grand Filano 125cc नए स्कूटर में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 125cc का इंजन दिया है। इंजन 8 bhp और 10.4 Nm पावर आउटपुट देता है। वैसे यही इंजन भारत में बिक्री के लिए फसिनो में भी मिलता है। इसमें स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी देखने को मिलता है। इसमें फ्रंट एप्रन-माउंटेड फ्यूल फिलर कैप दिया है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 4.4 लीटर है। स्कूटर में 27 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। गैजेट्स को चार्ज करने के लिए फ्रंट एप्रन में 12V चार्जिंग सॉकेट भी है। यह स्कूटर 12 इंच के अलॉय व्हील के साथ पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें- PMGKAY: राशनकार्ड धारकों के लिए बेहद बुरी खबर, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन, जानिए ताजा अपडेट